लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने के खिलाफ युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: January 20, 2021 19:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जनवरी कांग्रेस की युवा इकाई ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ बुधवार को प्रदर्शन किया और बढ़े हुए दाम वापस लेने की मांग की।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल राव की ओर से जारी बयान के मुताबिक, संगठन के अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी की अगुवाई में युवा कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शास्त्री भवन के बाहर प्रदर्शन किया। शास्त्री भवन में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय का कार्यालय है।

श्रीनिवास ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बाद भी आम जनता को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। कोरोना महामारी के इस दौर में जहां आम जनता आर्थिक मंदी एवं बेरोजगारी से त्रस्त है, ऐसे में पेट्रोल व डीजल की कीमतों ने जनता की कमर तोड दी है। ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा सरकार का हर एक फैसला जन विरोधी फैसला है।’’

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने कहा, ‘‘ बढ़ती पेट्रोल व डीजल की कीमतें आम जनता पर सीधा प्रहार है। यह बहुत ही शर्मनाक है कि यह सरकार अपने एक भी वायदे पर खरी नहीं उतरी है। हम ये मांग करते है कि प्रधानमंत्री इस लूट को जल्द से जल्द बंद कर जनता को राहत दे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह