लाइव न्यूज़ :

युवा कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: June 5, 2021 15:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जून कांग्रेस की युवा इकाई ने पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ शनिवार को प्रदर्शन किया और इस मुश्किल समय में आम जनता को महंगाई से राहत देने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. ने कहा, ‘‘आपदा में अवसर ढूंढने वाली सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को आपदा में डाल दिया है। एक तरफ अर्थव्यवस्था चरमरा रही है, दूसरी तरफ पेट्रोल डीजल की कीमतें आसमान छू रही है।’’

उन्होंने यह भी कहा, ‘‘ भाजपा जब विपक्ष में थी तो पेट्रोल डीजल की 5 रुपये की वृद्धि पर सड़कों पर प्रदर्शन करती हुई दिखती थी पर आज जब चौतरफा महंगाई की मार है तो सब मौन हैं।’’

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल राव ने कहा, ‘‘हम यह मांग करते हैं की बढ़ी हुई कीमतों को तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाए और उत्पाद शुल्क में बढ़ोतरी को वापस करके महंगाई और मंदी से जूझ रहे जनमानस को राहत दी जाए।’’

गौरतलब है कि शुक्रवार को वाहन ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई । सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल के दाम 27 पैसे प्रति लीटर और डीजल के 28 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। पिछले एक महीने में वाहन ईंधन कीमतों में 18 बार बढ़ोतरी हुई है।

दिल्ली में पेट्रोल 94.76 रुपये प्रति लीटर के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया है। वहीं डीजल 85.66 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद लेह, आंध्र प्रदेश के लगभग सभी जिलों तथा तेलंगाना के कुछ हिस्सों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल