लाइव न्यूज़ :

युवा कांग्रेस ने ईंधन पर लगने वाले कर का पैसा देकर मूल्य वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: October 19, 2021 19:16 IST

Open in App

जम्मू, 19 अक्टूबर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने तेल की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन करने का अनोखा तरीका अपनाया और मंगलवार को यहां पेट्रोल पंपों पर आने वाले लोगों को ईंधन पर लगने वाले कर का पैसा दिया। जम्मू कश्मीर प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु छिब के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता पेट्रोल पंपों के बाहर एकत्र हुए और मूल्य वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया।

उन्होंने, वाहन में ईंधन भरवाने के लिए पेट्रोल पंपों पर आने वाले लोगों को एक लीटर पेट्रोल पर लगने वाले कर, 65 रुपये का भुगतान किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जम्मू कश्मीर प्रशासन जितना कर पेट्रोल पर लगाता है, लोगों को उतना पैसा दिया गया।

छिब ने संवाददाताओं से कहा कि विरोध के इस नायाब तरीके का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उस “लूट” से अवगत कराना था जो वर्तमान केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल पर कर लगाकर कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि उपभोक्ता को प्रति लीटर 105 रुपये देने पड़ते हैं जिसमें से 65 रुपये कर होता है “जो भाजपा के खाते में जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे