लाइव न्यूज़ :

तोमर के आवास के बाहर युवा कांग्रेस ने थाली बजाकर किया कृषि कानूनों का विरोध

By भाषा | Updated: January 12, 2021 16:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जनवरी कांग्रेस की युवा इकाई के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के आवास के बाहर थाली बजाकर तीनों कृषि कानूनों का विरोध किया और इन्हें वापस लेने की मांग की।

भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, संगठन के अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी की अगुवाई में युवा कांग्रेस के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तोमर के आवास के बाहर थाली बजाकर कृषि कानूनों का विरोध किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

युवा कांग्रेस ने कहा कि पुलिस ने श्रीनिवास और कई अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया और बाद में सबको छोड़ दिया गया।

श्रीनिवास ने दावा किया, ‘‘देश का अन्नदाता कृषि कानूनों के खिलाफ खुद के अस्तित्व को बचाए रखने के लिए ऐतिहासिक आंदोलन कर रहा है, जिसमें 60 से अधिक किसान शहीद हुए हैं, लेकिन यह सरकार तानाशाही पर उतर आई है।’’

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने कहा, ‘‘जब तक यह किसान विरोधी सरकार काले कृषि कानून वापस नहीं लेती तब तक युवा कांग्रेस चैन से नहीं बैठेगी। हम सरकार और मंत्रियों को जगाते रहेंगे।’’

संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल राव ने कहा, ‘‘भारतीय युवा कांग्रेस यह मांग करती है कि यथाशीघ्र तीनों काले कानूनों को वापस लिया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह