लाइव न्यूज़ :

राहुल को अध्यक्ष बनाने की मांग करते हुए युवा कांग्रेस ने प्रस्ताव पारित किया

By भाषा | Updated: September 6, 2021 19:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह सितंबर कांग्रेस की युवा इकाई ने सोमवार को एक प्रस्ताव पारित कर कहा कि राहुल गांधी को फिर से पार्टी अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए क्योंकि वह देश में एक इकलौते ऐसे नेता हैं, जो जनता के मुद्दे पुरजोर ढंग से उठा रहे हैं।

भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, गोवा में संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक के बाद यह प्रस्ताव पारित किया गया।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. ने कहा, ‘‘राहुल गांधी जी को पुनः कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना चाहिए, इसके लिए बैठक में सर्वसम्मति से इस आशय का प्रस्ताव पारित किया गया। वह इकलौते ऐसे नेता हैं, जो जनता के मुद्दे पुरजोर ढंग से उठा रहे हैं।’’

उल्लेखनीय है कि पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। करीब दो वर्षों से सोनिया गांधी पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रही हैं।

युवा कांग्रेस की बैठक में देश और युवाओं से जुड़े कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने कहा, ‘‘युवा कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता आने वाले दिनों में इस तानाशाह सरकार के खिलाफ संघर्ष करेगा और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और राहुल गांधी जी का संदेश जन-जन तक पहुंचायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर