लाइव न्यूज़ :

युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कंगना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

By भाषा | Updated: November 20, 2021 20:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 नवंबर कांग्रेस की युवा इकाई के राष्ट्रीय सचिव अमरीश रंजन पांडे और संगठन के विधि प्रकोष्ठ के सह-समन्वयक अंबुज दीक्षित ने अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और आरोप लगाया है कि कंगना की हालिया टिप्पणियां ‘राजद्रोह’ के दायरे में आती हैं।

पांडे के अनुसार, उनकी ओर से यह शिकायत संसद मार्ग थाने में दर्ज कराई गई है।

इस बीच, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी सिखों के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर कंगना पर निशाना साधा और कहा कि सरकार को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कंगना को या तो मानसिक रोग अस्पताल भेजा जाए या फिर जेल भेजा जाए।’’

कंगना ने तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को निरस्त करने की घोषणा के बाद अप्रसन्नता जताई थी।

कंगना ने सरकार के इस कदम की सराहना करने वाले एक सोशल मीडिया उपयोगकर्ता को जवाब देते हुए लिखा, ‘‘ यदि सड़क पर लोगों ने कानून बनाना शुरू कर दिया है और निर्वाचित सरकार संसद में यह कार्य नहीं करे, तब फिर यह एक जिहादी राष्ट्र है...उन सभी को बधाई जो इसे पसंद करते हैं।’’

पांडे ने अपनी शिकायत में कहा है, "कंगना रनौत एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 78 लाख से अधिक लोग फॉलोअर हैं। इसलिए, उनके जानबूझकर किये गए, गैर-जिम्मेदाराना और राजद्रोहात्मक पोस्ट में भारतीय गणराज्य के प्रति घृणा, अवमानना और वैमनस्य भड़काने की क्षमता है।’’

पांडे के अनुसार, अभिनेत्री के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 124 ए (राजद्रोह), धारा 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) और धारा 505 (सार्वजनिक शरारत करने वाले बयान) के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के लिए शिकायत दर्ज कराई गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा