पंजाब के फरीदकोट में युवा कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या

By भाषा | Updated: February 18, 2021 22:52 IST2021-02-18T22:52:49+5:302021-02-18T22:52:49+5:30

Youth Congress leader shot dead in Faridkot, Punjab | पंजाब के फरीदकोट में युवा कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या

पंजाब के फरीदकोट में युवा कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या

चंडीगढ़, 18 फरवरी पंजाब के फरीदकोट जिले में बृहस्पतिवार शाम को युवा कांग्रेस के नेता 34 वर्षीय गुरलाल सिंह भुल्लर की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी गई।

पुलिस अधिकारी ने फोन पर बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो अज्ञात हमलावरों ने फरीदकोट जिले के जुबली चौक पर भुल्लर पर 12 राउंड गोलियां चलाई।

उन्होंने बताया कि भुल्लर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने घटना पर दुख मिश्रित आश्चर्य व्यक्त करते हुए राज्य पुलिस प्रमुख को घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को पकड़ने का निर्देश दिया।

पुलिस ने बताया कि हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।

भुल्लर फरीदकोट जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष थे।

फरीदकोट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) स्वर्णदीप सिंह ने बताया कि मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मामले की जांच चल रही है। हमें कुछ सुराग मिले हैं।’’

एसएसपी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पंजाब के मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ हमारे फरीदकोट युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गुरलाल सिंह पर प्राणघाती हमले से स्तब्ध हूं। पंजाब के पुलिस महानिदेशक को शीघ्र जांच सुनिश्चित करने एवं इस नृशंस अपराध को अंजाम देने वालों को पकड़ने के निर्देश दिए है। दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Youth Congress leader shot dead in Faridkot, Punjab

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे