लाइव न्यूज़ :

टीकाकरण के लिए पंजीकरण में गरीबों की मदद के लिए युवा कांग्रेस ने चलाया अभियान

By भाषा | Updated: May 25, 2021 12:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मई कांग्रेस की युवा इकाई भारतीय युवा कांग्रेस ने कोरोना रोधी टीकाकरण के लिए जरूरी पंजीकरण में गरीबों की मदद के मकसद से एक विशेष अभियान शुरू किया है जिसके तहत संगठन के कार्यकर्ता शहरी इलाकों की झुग्गी बस्तियों एवं गांवों में गरीब परिवारों तक पहुंचकर लोगों का पंजीकरण करवा रहे हैं।

युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. ने सोमवार को बताया कि इंटरनेट, स्मार्ट फोन और जागरुकता के अभाव के चलते बहुत सारे गरीब परिवार टीकाकरण से वंचित हैं, इस कारण यह अभियान शुरू किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने अलग अलग प्रदेशों में अपने कार्यकर्ताओं की स्थानीय स्तर पर टीम गठित की है जो गरीब परिवारों तक पहुंचकर उनका टीकाकरण के लिए पंजीकरण करवाती हैं। अभी कई राज्यों में टीके की कमी है, इसलिए फिलहाल 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के पंजीकरण पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है।’’

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और सोशल मीडिया विभाग के प्रमुख वैभव वालिया का कहना है, ‘‘युवा कांग्रेस की सोशल मीडिया की टीम के जरिए भी लोगों को टीकाकरण संबंधी पंजीकरण में मदद की जा रही है। लोग व्हाट्सएप और फोन के जरिए संपर्क करते हैं और फिर हमारी टीम उनकी मदद करती है।’’

युवा कांग्रेस के मुताबिक, पिछले कई हफ्तों से लोगों को ऑक्सीजन, प्लाज्मा, बेड और जरूरी दवाएं उपलब्ध कराने के बाद अब गरीब परिवारों को राशन उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है और इसके लिए प्रदेश और जिला स्तर पर टीमें भी गठित की गई हैं।

गुजरात प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष निखिल सवानी ने बताया, ‘‘हमने गुजरात में पिछले कुछ हफ्तों में 112 लोगों को प्लाज्मा तथा कई लोागें को ऑक्सीजन उपलब्ध कराया। अब संक्रमण में कमी आने के बाद हमारी प्राथमिकता गरीबों को राशन उपलब्ध कराने की है।

उन्होंने कहा, ‘‘गुजरात के कई अस्पतालों, झुग्गी बस्तियों तथा गरीब परिवारों तक हम भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक मदद पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह