लाइव न्यूज़ :

प्रदर्शनकारी किसानों के समर्थन में युवा कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस

By भाषा | Updated: December 30, 2020 21:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर कांग्रेस की युवा इकाई ने प्रदर्शनकारी किसानों के समर्थन में बुधवार को मशाल जुलूस निकाला और तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग की।

भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी के नेतृत्व में संगठन के कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने यहां रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक मशाल जुलूस निकाला।

इस मौके पर श्रीनिवास ने कहा, ‘भारतीय युवा कांग्रेस किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। इस कोरोना काल में जब बिहार का चुनाव हो सकता है, बंगाल में लाखों की भीड़ वालीं रैलियां हो सकती हैं, दिल्ली के भाजपा कार्यालय में हजारों लोग जीत का जश्न मना सकते हैं, तो फिर किसानों के लिए संसद का सत्र क्यों नहीं हो सकता?’’

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार किसानों की मांग स्वीकार करे और तत्काल संसद का सत्र बुलाकर कृषि कानूनों को निरस्त करे।’’

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने कहा, ‘‘यह एकदम स्पष्ट है कि सरकार काले कानूनों के माध्यम से किसे लाभ पहुंचाना चाहती है और किसका गला घोंटना चाहती है। सरकार किसानों के इस आंदोलन पर संसद में जवाब देने से कतरा रही है, इसीलिए संसद का शीतकालीन सत्र भी आहूत नहीं कर रही। हम किसानों के मुद्दे पर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?