एआई शिखर सम्मेलन विरोध प्रदर्शनः युवा कांग्रेस प्रमुख उदय भानु चिब गिरफ्तार, अब तक 8 पर शिकंजा?, कांग्रेस ने कहा-तानाशाह नरेंद्र मोदी की सनक का नतीजा?
By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 24, 2026 11:18 IST2026-02-24T10:41:25+5:302026-02-24T11:18:46+5:30
मामले में कुल 08 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस बीच कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट किया है।

photo-ani
नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस ने पिछले सप्ताह यहां एआई इम्पैक्ट समिट में भारतीय युवा कांग्रेस के सदस्यों के एक समूह द्वारा कमीज उतारकर किए गए विरोध प्रदर्शन के संबंध में संगठन के अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इसके साथ ही इस मामले में कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस बीच कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट किया है। चिब को पटियाला हाउस कोर्ट के न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। दिल्ली पुलिस ने उदय भानु चिब की 7 दिन की हिरासत मांगी है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि साजिश रची और प्रदर्शनकारियों को रसद मुहैया कराई। दिल्ली पुलिस ने कहा कि मामले की जांच के लिए 7 दिन की हिरासत आवश्यक है।
Delhi: In connection with the protest of the Indian Youth Congress (IYC) during the AI Summit at Bharat Mandapam, IYC chief Uday Bhanu Chib is brought to the court of Judicial Magistrate at Patiala House Court.
— ANI (@ANI) February 24, 2026
Delhi police seeks 7 days' custody of Udai Bhanu Chib. Delhi police…
Youth Congress Chief Uday Bhanu Chib arrested over AI summit protest, Cong calls move 'dictatorial'
— ANI Digital (@ani_digital) February 24, 2026
Read @ANI Story |https://t.co/my3NIGfwtb#YouthCongress#UdayBhanu#AiSummitprotestpic.twitter.com/aVOq5s0lTh
Delhi: In connection with the protest of the Indian Youth Congress (IYC) during the AI Summit at Bharat Mandapam, IYC chief Uday Bhanu Chib is brought to the court of Judicial Magistrate at Patiala House Court.
— ANI (@ANI) February 24, 2026
Delhi police seeks 7 days' custody of Udai Bhanu Chib. Delhi police…
कांग्रेस ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने उदय भानु चिब जी को गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरफ्तारी पूरी तरह से असंवैधानिक है। तानाशाह नरेंद्र मोदी की सनक का नतीजा है। देश के संविधान ने हर नागरिक को विरोध का अधिकार दिया है। नरेंद्र मोदी इस अधिकार को ही छीन लेना चाहते हैं। हम इन हथकंडों से डरने वाले नहीं हैं। हम जनता की आवाज उठाते रहेंगे, उनके लिए लड़ते रहेंगे। जय हिंद - जय कांग्रेस
दिल्ली पुलिस ने IYC के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब जी को गिरफ्तार कर लिया है।
— Congress (@INCIndia) February 24, 2026
ये गिरफ्तारी पूरी तरह से असंवैधानिक है। तानाशाह नरेंद्र मोदी की सनक का नतीजा है।
देश के संविधान ने हर नागरिक को विरोध का अधिकार दिया है। नरेंद्र मोदी इस अधिकार को ही छीन लेना चाहते हैं।
हम इन…