लाइव न्यूज़ :

युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को ‘राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस’ के तौर पर मनाया

By भाषा | Updated: September 17, 2021 15:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 सितंबर कांग्रेस की युवा इकाई ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को ‘राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस’ के रूप में मनाया और बेरोजगारी एवं महंगाई के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. की अगुवाई में संगठन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी एवं महंगाई के मुद्दे पर मार्च निकाला। इस मौके पर श्रीनिवास ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता पर बेरोजगारी और मंहगाई का दोहरा बोझ पड़ रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘आज प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर बेरोजगारी के खिलाफ क्रांति हुई है। चाचा नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है और भारत को बेरोजगार बनाने वाले प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के तौर पर मनाया गया है।’’

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल राव ने दावा किया, ‘‘देश में महंगाई का ग्राफ ऊपर की तरफ बढ़ रहा है और रोजगार का ग्राफ नीचे की तरफ आ रहा है। भाजपा सरकार रोजगार देने के अपने वादे पर खरी नहीं उतरी, उसने देश के युवाओं को धोखा दिया है।

युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर ‘राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस’, ‘नेशनल अन-एम्लॉयमेंट डे’ और ‘रोजगार दो’ हैशटैग से सोशल मीडिया अभियान भी चलाया।

संगठन के राष्ट्रीय सचिव और सोशल मीडिया विभाग के प्रमुख वैभव वालिया ने कहा, ‘‘इन हैशटैग पर शुक्रवार दोपहर तक 30 लाख से अधिक ट्वीट हुए जो इस बात का सबूत हैं कि देश का युवा, प्रधानमंत्री की नीतियों से आक्रोशित है। लोग बेरोजगारी के खिलाफ अपनी आवाज उठा रहे हैं। प्रधानमंत्री की गलत नीतियों को अब देश का युवा बर्दाश्त नहीं करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया