लाइव न्यूज़ :

राहुल का ट्विटर अकाउंट लॉक किए जाने के खिलाफ युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: August 9, 2021 17:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अगस्त कांग्रेस की युवा एवं छात्र इकाइयों ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट अस्थायी रूप से लॉक किए जाने के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन किया।

भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी की अगुवाई में संगठन के कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाला, तो एनएसयूआई ने भी इस मामले को लेकर प्रदर्शन किया।

श्रीनिवास ने आरोप लगाया, ‘‘केंद्र की मोदी सरकार दलित बच्ची को न्याय देने की बजाय उसके लिए आवाज उठाने वालों के खिलाफ षड़यंत्र कर रही है।’’

उन्होंने कहा कि इस तरह के कदमों से राहुल गांधी और कांग्रेस झुकने वाले नहीं हैं।

युवा कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, हालांकि बाद में इन्हें छोड़ दिया गया।

एनएयूआई के विरोध प्रदर्शन के दौरान संगठन के अध्यक्ष नीरज कुंदन ने कहा, ‘‘ट्विटर का कदम केंद्र सरकार की घबराहट को दिखाता है। सरकार डरती है क्योंकि राहुल गांधी सच्चाई दुनिया के सामने लाते हैं।’’

उल्लेखनीय है कि ट्विटर ने दिल्ली में कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले की पीड़िता बच्ची के माता-पिता के साथ मुलाकात की तस्वीर ट्विटर पर साझा करने को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का अकाउंट लॉक कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू