लुधियाना में युवा कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं में झड़प

By भाषा | Updated: September 11, 2021 19:53 IST2021-09-11T19:53:43+5:302021-09-11T19:53:43+5:30

Youth Congress and BJP workers clash in Ludhiana | लुधियाना में युवा कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं में झड़प

लुधियाना में युवा कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं में झड़प

लुधियाना, 11 सितंबर शहर में युवा कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच शनिवार को झड़प हो गई और इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से एक दूसरे पर पथराव किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह वारदात तब हुई जब ईंधन और रसोई गैस के बढ़ते दामों के विरोध में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा दफ्तर का घेराव करने पहुंचे थे।

युवा कांग्रेस की जिला इकाई के अध्यक्ष योगेश हांडा के नेतृत्व में करीब 300 कार्यकर्ता नारे लगाते हुए यहां पहुंचे।

इस पर वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी जवाबी नारेबाजी की, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने कहा कि बाद में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर ईंट-पत्थर चलाए।

इस दौरान पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से एक को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

भाजपा की लुधियाना इकाई के उपाध्यक्ष हर्ष शर्मा ने कहा कि घायल उनकी पार्टी के थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस लोगों का ध्यान बांटने की कोशिश कर रही है क्योंकि लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की जमीन के आवंटन में उस पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं।

हांडा ने हालांकि इस घटना के लिए भाजपा पर आरोप मढ़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Youth Congress and BJP workers clash in Ludhiana

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे