प्रेम प्रसंग के मामले में युवक ने आत्महत्या की

By भाषा | Updated: January 13, 2021 21:36 IST2021-01-13T21:36:43+5:302021-01-13T21:36:43+5:30

Youth committed suicide in a love affair | प्रेम प्रसंग के मामले में युवक ने आत्महत्या की

प्रेम प्रसंग के मामले में युवक ने आत्महत्या की

नोएडा, 13 जनवरी उत्तर प्रदेश के सेक्टर 58 थाना क्षेत्र के नवादा गांव में रहने वाले 26 वर्षीय युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते बुधवार को कथित रूप से पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने बताया कि मरने वाले की पहचान योगेंद्र श्रीवास्तव के रूप में हुयी है ।

उन्होंने बताया कि मृतक ने एक सुसाइड नोट लिखा है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि सुसाइड नोट में युवक ने इंगित किया है कि वह प्रेम प्रसंग में विफल होने की वजह से आत्महत्या कर रहा है।

दूसरी ओर पुलिस ने बताया कि थाना फेस -3 क्षेत्र के परथला गांव के पास आज सुबह को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है । पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अस्पताल में भेज दिया है ।

एक अन्य मामले में पुलिस ने बताया कि बादलपुर गांव के पास मंगलवार रात को हुए सड़क हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Youth committed suicide in a love affair

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे