लाइव न्यूज़ :

पूर्वी दिल्ली में युवक ने खुदकुशी की

By भाषा | Updated: January 13, 2021 15:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जनवरी पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में 24 वर्षीय युवक ने बुधवार को घर पर फंदा लगाकर कथित रूप से खुदकुशी कर ली।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान गणेश नायक के तौर पर की गई है। वह मूलतः ओडिशा का रहने वाला था और दिल्ली में निजी शिक्षक के तौर पर काम करता था।

उन्होंने बताया कि मौके से सुसाइड नोट मिला है, लेकिन उसने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है।

पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) दीपक यादव ने बताया कि वह किराये पर रह रहा था । उसका कमरा अंदर से बंद था। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से दरवाज़ा तोड़कर अंदर घुसी तो उसे छत के पंखे से बांधे गए फंदे पर लटका पाया।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच सभी कोणों से की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस