युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
By भाषा | Updated: March 23, 2021 23:21 IST2021-03-23T23:21:40+5:302021-03-23T23:21:40+5:30

युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
आगरा (उत्तर प्रदेश), 23 मार्च आगरा के डौकी थाना क्षेत्र के नगला भोला गांव में मंगलवार 19 वर्षीय युवक ने अपने घर के कमरे में फांसी लगातार कथित रूप से आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान मनोज के रूप में हुई है और उसे नशे की लत थी। वह आगरा की एक फैक्टरी काम करता था और पिछले कुछ दिनों से काम पर नहीं जाने के कारण काफी परेशान था।
उन्होंने बताया कि मनोज ने सोमवार देर रात अपने घर के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
क्षेत्राधिकारी, फतेहाबाद बीएस वीर सिंह ने बताया कि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही परिजनों ने मनोज का अंतिम संस्कार कर दिया था।
पुलिस इस संबंध में अन्य औपचारिकताएं पूरी कर रही है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।