लाइव न्यूज़ :

हरदोई में युवक ने पत्‍नी और बेटी की हत्‍या के बाद आत्महत्या की

By भाषा | Updated: November 20, 2021 23:18 IST

Open in App

हरदोई (उप्र), 20 नवंबर हरदोई जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र के हरपालपुर कस्बे में शनिवार को एक युवक ने अपनी पत्नी और बेटी की कथित तौर पर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार हरपालपुर थाना क्षेत्र के खसौरा गांव निवासी सुधीश कुमार शर्मा काफी समय से हरपालपुर कस्बे की डीएन गली में रह रहे हैं तथा कस्बे में आभूषण की दुकान चलाते हैं। सुधीश अपनी बेटी से मिलने के लिए शनिवार को उसके घर गए थे। इस दौरान उनका पुत्र लालू उर्फ अनूप व बहू दीपा व चार वर्षीय पोती घर पर ही थे।

पुलिस ने बताया कि शनिवार को अनूप (32) ने अपनी पत्नी दीपा (28) व बेटी बिट्टो (4) की गला रेतकर हत्या कर दी तथा खुद कमरे के अंदर फंदे से लटककर जान दे दी। देर शाम को लगभग पांच बजे के बाद सुधीश जब अपनी पुत्री के घर से लौटे तो उन्होंने तीनों का शव देखा और पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि घटना की जांच व नमूनों के लिए फोरेंसिक टीम बुलाई गई है और क्षेत्राधिकारी सहित पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे