लाइव न्यूज़ :

युवक ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या के बाद आत्महत्या की

By भाषा | Updated: May 27, 2021 10:32 IST

Open in App

महोबा (उप्र), 27 मई महोबा जिले के बीजानगर गांव में एक युवक ने बुधवार को धारदार हथियार से अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। भाभी को बचाने आई अपनी छोटी बहन को उसने घायल कर दिया।

शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) बलराम सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार को बीजानगर गांव में युवक सन्तोष रैकवार (35) ने धारदार गड़ासे से वार कर अपनी पत्नी सरस्वती (32) की हत्या कर दी और बाद में उसी हथियार खुद को भी घायल कर लिया। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि भाभी को बचाने पहुंची अपनी छोटी बहन आरती (17) को भी सन्तोष ने गड़ासा मारकर घायल कर दिया। आरती का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सिंह ने बताया कि गांव के तालाब के पास सिंघाड़े की खेती करने वाला सन्तोष कुछ दिन पहले अपने पिता को भी मारने के लिए दौड़ा था।

एसएचओ ने बताया कि सन्तोष और उसकी पत्नी सरस्वती के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग