लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में जल्द बनेगा युवा आयोग: रावत

By भाषा | Updated: January 12, 2021 21:41 IST

Open in App

देहरादून, 12 जनवरी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को कहा कि राज्य में जल्द ही युवा आयोग अस्तित्व में आ जाएगा ।

स्वामी विवेकानन्द की 158वीं जयंती के अवसर पर यहां आयोजित युवा चेतना दिवस कार्यक्रम में वर्चुअल तरीके से युवाओं से संवाद करते हुए उन्होंने यह घोषणा की ।

रावत ने कहा कि जल्द ही राज्य में युवा आयोग अस्तित्व में आ जायेगा और इसके लिए बजट का प्रावधान हो चुका है ।

युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन को अपना प्रेरणा स्रोत बनाने का आहवान करते हुए उन्होंने उनके ध्येय वाक्य ‘उठो जागो और तब तक मत रूको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो ’ को आत्मसात करने को कहा ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का उत्तराखंड से विशेष लगाव था और अपने संस्मरणों में उन्होंने अल्मोड़ा, बागेश्वर एवं अगस्त्यमुनि आदि स्थानों का वर्णन किया है।

युवाओं के साथ संवाद में मिले सुझावों को 'बहुत अच्छा' बताते हुए रावत ने सभी जिलाधिकारियों को उन्हें संकलित करने के निर्देश दिए और कहा कि ये विचार सरकार के लिए नीतिगत निर्णय लेने में सहयोगी हो सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल