लाइव न्यूज़ :

महिला सिपाही से छेड़खानी में पकड़े गये युवक ने जहर खाकर जान दी

By भाषा | Updated: November 21, 2020 14:45 IST

Open in App

सीतापुर, 21 नवंबर उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के हरगांव थाना क्षेत्र में एक महिला सिपा ही के साथ कथित छेड़खानी के आरोप में पुलिस हिरासत में लिए गये एक युवक ने जहर खाकर आात्‍महत्‍या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

सीतापुर के पुलिस अधीक्षक आर पी सिंह ने शनिवार को बताया कि प्रभास नामक युवक को बाजार में एक महिला पुलिसकर्मी से छेड़खानी के आरोप में बुधवार को पकड़ा गया था। उन्‍होंने बताया कि प्रभास को पुलिस थाने लाया गया जहां बांड पर हस्‍ताक्षर कराने के बाद उसे रिहा कर दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार की रात को उसने कथित तौर पर जहर खाया और उसे जिला अस्‍पताल सीतापुर में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज चिकित्‍सा विश्‍वविद्यालय भेज दिया गया जहां उसकी मौत हो गयी ।

मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि उसके भाई को पुलिस थाने में पीटा गया और उसने आत्‍मसम्‍मान के लिए यह कदम उठाया क्‍योंकि उसने छेड़खानी नहीं की थी। प्रभास द्वारा छोड़े गये सुसाइड नोट में कहा गया है कि उन्‍हें पुलिस स्‍टेशन में अपमानित किया गया और दस हजार रुपये लेकर रिहाई की गयी ।

सिंह ने एएसपी राजीव दीक्षित को मामले की जांच करने का आदेश दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह