लाइव न्यूज़ :

‘हम दो, हमारे दो की सरकार’ के रहते युवाओं को रोजगार नहीं मिल सकता: राहुल

By भाषा | Updated: August 5, 2021 13:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अगस्त कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेगासस जासूसी मामला और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और दावा किया कि केंद्र में ‘हम दो, हमारे दो की सरकार’ के रहते देश के युवाओं को रोजगार नहीं मिल सकता।

उन्होंने भारतीय युवा कांग्रेस के ‘संसद घेराव’ कार्यक्रम में यह आरोप भी लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने पेगासस जासूसी स्पाईवेयर के ‘आइडिया’ (विचार) को हर युवा के मोबाइल में डाल दिया है ताकि उनकी आवाज को दबाया जा सके।

युवा कांग्रेस ने बेरोजगारी, कृषि कानूनों और पेगासस जासूसी के मुद्दों को लेकर ‘संसद घेराव’ का आयोजन किया। संसद की तरफ बढ़ रहे संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जंतर-मंतर के निकट रोक दिया।

युवा कांग्रेस के इस कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे राहुल गांधी ने कहा, ‘‘इस सरकार का लक्ष्य युवाओं की आवाज दबाने का है क्योंकि वे जानते हैं कि यदि हिंदुस्तान के युवा ने अपने दिल की बात बोलनी शुरू कर दी, सच्चाई बोलनी शुरू कर दी तो नरेंद्र मोदी सरकार चली जाएगी।’’

कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘‘नरेंद्र मोदी जी ने सिर्फ मेरे फोन के अंदर नहीं, बल्कि हिंदुस्तान के हर युवा के फोन के अंदर पेगासस का आइडिया डाला है। यह आइडिया आवाज दबाने का है। युवा कांग्रेस का काम युवा की आवाज उठाने का है। हम युवाओं की आवाज को दबने नहीं देंगे।’’

उन्होंने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का आह्वान किया, ‘‘ जो ‘हम दो हमारे दो की सरकार’ से दुखी हैं उनकी आवाज आप तेजी से उठाओ।’’

राहुल गांधी ने दावा किया, ‘‘युवाओं को रोजगार नहीं मिलने का एक ही कारण है कि मोदी सरकार असंगठित क्षेत्र को खत्म करती जा रही है। नोटबंटी छोटे कारोबार को खत्म करने के लिए की गई। आज यह देश नरेंद्र मोदी के कारण रोजगार पैदा नहीं कर पा रहा है। जब तक नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं और जब तक ‘हम दो, हमारे दो की सरकार’ है तब तक युवाओं को रोजगार नहीं मिलेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘युवा कांग्रेस और युवाओं को ये लड़ाई लड़नी है। यह लड़ाई हिंदुस्तान के भविष्य की लड़ाई है। युवाओं, आप लोग यह बात समझो कि रोजगार नहीं है, आप अपनी और घर वालों की मदद नहीं कर पाओगे क्योंकि नरेंद्र मोदी जी की साझेदारी देश के दो-तीन बड़े उद्योगपतियों के साथ है।’’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने दावा किया, ‘‘यही कारण है कि नरेंद्र मोदी जी भी आज रोजगार की बात नहीं करते हैं और आने वाले कल में भी नहीं कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे