लाइव न्यूज़ :

‘‘मनुष्य द्वारा नियंत्रित प्रणाली से ज्यादा भरोसा एआई संचालित प्रणाली पर कर सकते हैं युवा’’

By भाषा | Updated: August 12, 2021 17:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अगस्त विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आज के युवा मनुष्य द्वारा नियंत्रित प्रणाली से ज्यादा भरोसा कृत्रिम बुद्धिमता (आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस) संचालित प्रणाली पर कर सकते हैं और उन्हें लगता है कि समाज में ‘दरार’ किसी अंतर्निहित राजनीतिक समस्या का रूप हैं।

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस (12 अगस्त) के अवसर पर डब्ल्यूईएफ के एक अभियान के तहत रिपोर्ट जारी की गयी। ‘यूथ ड्रिविन रिकवरी प्लान’ नामक इस अभियान में भारत समेत अनेक देशों के 20 लाख से अधिक नौजवानों ने भाग लिया। उन्होंने इस बारे में अपने विचार व्यक्त किये कि समाज, सरकार और कारोबार जगत के लिए आगे सामान्य स्थिति क्या होगी।

सर्वेक्षण के अनुसार, युवाओं को लगता है कि राजनीति में, खासतौर पर जलवायु परिवर्तन संबंधी नीतियों के लिहाज से गंभीर संकट और आय की असमानता है।

रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘उन्हें लगता है कि समाज में जो दरारें आ गयी हैं वे एक अंतर्निहित राजनीतिक समस्या का स्वरूप हैं। युवा अगर राजनीतिक व्यवस्था में भरोसा रखना चाहें तो उनके सामने भ्रष्टाचार तथा कमजोर राजनीतिक नेतृत्व को लेकर चिंताएं शीर्ष प्राथमिकताएं बन गयी हैं।’’

सर्वे के अनुसार, युवा लोग मनुष्य से ज्यादा, एआई संचालित प्रणाली पर भरोसा करना चाहेंगे। समाधान के रूप में उन्होंने युवाओं के सरकारों में शामिल होने और प्रभावशाली नीति-निर्माताओं में शामिल करने में मददगार कार्यक्रमों में व्यापक निवेश का सुझाव दिया।

रिपोर्ट के अनुसार, 2008 की आर्थिक मंदी की टीस अब तक सह रहे युवाओं को अब यह भरोसा नहीं है कि वे अपने माता-पिता से बेहतर जीवनशैली का आनंद उठा सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह