लाइव न्यूज़ :

शराब के नशे में महिला के साथ बदसलूकी करने पर युवक की पिटाई, चार हिरासत में

By भाषा | Updated: February 28, 2021 23:11 IST

Open in App

हैदराबाद, 28 फरवरी यहां 21 साल के एक युवक को पीटने के आरोप में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बताया जा रहा है कि पीड़ित नशे की हालत में था और उसने एक महिला के साथ दुर्व्यवहार किया था।

कुछ टीवी चैनलों पर घटना का कथित वीडियो दिखाया गया जिसमें युवक के हाथ बंधे हैं और दो व्यक्ति उसे पकड़े हुए हैं जबकि एक अन्य व्यक्ति उसके तलवे पर डंडे से प्रहार कर रहा है।

पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, युवक शनिवार की रात शराब के नशे में कहीं जा रहा था जब उसने एक घर में एक महिला को फोन पर बात करते देखा।

उसे देखते ही युवक महिला के घर में घुस गया और उसे अपशब्द कहे।

महिला के शोर मचाने पर उसके भाइयों ने युवक को पकड़ लिया और उसे पीटा।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि पिटाई से युवक को मामूली चोटें आईं। महिला की शिकायत के आधार पर युवक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।

अधिकारी ने कहा कि इसके जवाब में युवक की मां द्वारा शिकायत करने के बाद चारों को हिरासत में ले लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र