लाइव न्यूज़ :

गौतम बुद्ध नगर में युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या

By भाषा | Updated: January 12, 2021 16:03 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 12 जनवरी नोएडा के बोटैनिकल गार्डन के पास एक युवक की कथित रूप से धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर 55 में रहने वाले राधे चौहान (27) का लहूलुहान शव मंगलवार सुबह सेक्टर 39 थाना क्षेत्र में बोटैनिकल गार्डन के पास मिला। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई है।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला है, कि राधे चौहान ने कुछ समय पूर्व दूसरे धर्म की युवती से विवाह किया था। उनकी पत्नी का नाम शहनाज है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है। मृतक की पत्नी से भी पूछताछ करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस बीच, सेक्टर 49 थाना क्षेत्र में सेक्टर 79 के पास सोमवार रात को एक व्यक्ति का शव नाले में मिला।

सेक्टर 49 के थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात को थाना सेक्टर 49 पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 79 के नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान कल्लू प्रसाद के रूप में हुई है। वह बरौला गांव में रह रहा था।

उन्होंने बताया कि मृतक नशे का आदी था।

उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि वह नशे में नाले में गिर गया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया