लाइव न्यूज़ :

ग्रेटर नोएडा में धर्मांतरण रोधी कानून के तहत युवक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 29, 2020 21:29 IST

Open in App

नोएडा, 29 दिसंबर ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश के नए धर्मांतरण रोधी कानून के तहत एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। राज्य के गौतमबुद्ध नगर जिले में इस कानून के तहत दर्ज किया गया यह दूसरा मामला है।

युवक एक लड़की के साथ अंतरधार्मिक संबंध में था।

ग्रेटर नोएडा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विशाल पांडेय ने बताया कि वह युवक तकरीबन 20 साल का है। उसने कथित तौर पर लड़की को अपना वास्तविक नाम और अपने धर्म के बारे में नहीं बताया था।

पांडेय ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘दादरी थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।’’

अधिकारी ने लड़की की निजता का हवाला देते हुए और ब्योरा देने से इंकार कर दिया।

उत्तर प्रदेश गैर कानूनी धर्मांतरण प्रतिषेध अध्यादेश के तहत वैसी शादी को अमान्य ठहराया गया है, जिसका एकमात्र उद्देश्य धर्मांतरण हो और इसका उल्लंघन करने पर 10 साल तक के कारावास की सजा का प्रावधान है।

गौतमबुद्धनगर में पहला मामला नये कानून के तहत ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाने में 19 दिसंबर को दर्ज किया गया था।

एक दक्षिण कोरियाई नागरिक समेत तीन महिलाओं और एक पुरुष को स्थानीय लोगों को अपने धर्म में धर्मांतरित करने के लिये कथित तौर पर लुभाने को लेकर गिरफ्तार किया गया था।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अब तक 35 से अधिक लोगों को नये कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र