लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में दलित किशोरी से बलात्कार और जबरन धर्म परिवर्तन के मामले में युवक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 16, 2021 11:19 IST

Open in App

फतेहपुर (उप्र), 16 मार्च फतेहपुर जिले में 17 वर्षीय एक दलित लड़की से कथित रूप से बलात्कार करने और उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव डालने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

ललौली थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संदीप कुमार तिवारी ने मंगलवार को बताया कि 17 साल की लड़की को ‘‘प्रेम जाल में फंसाकर अपहरण के बाद उससे बलात्कार करने और उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव डालने’’ का यह मामला चार दिन पहले सामने आया था और इस संबंध में प्राथमिकी 14 मार्च (रविवार) को दर्ज कराई गई।

उन्होंने प्राथमिकी के हवाले से बताया, "यह घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे की है। दलित वर्ग की 17 साल की एक लड़की को दूसरे समुदाय का 23 वर्षीय युवक राजू अंसारी अपहरण कर अपने घर ले गया था और उसने उसके साथ बलात्कार किया था। किशोरी के परिजनों को शनिवार सुबह करीब छह बजे आरोपी के घर से लड़की मिली।"

एसएचओ ने बताया, "परिजनों ने 3/5 धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा समेत विभिन्न धाराओं के अंतर्गत रविवार को प्राथमिकी दर्ज करवाई है।"

तिवारी ने बताया कि अंसारी को सोमवार शाम उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया और लड़की को चिकित्सीय जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल