लाइव न्यूज़ :

उप्र में 12 वर्षीय दिव्यांग बच्ची की हत्या के मामले में युवक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 3, 2021 17:10 IST

Open in App

बुलन्दशहर, तीन मार्च उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर में 12 वर्षीय दिव्वांग बच्ची से बलात्कार की कोशिश में विफल रहने पर उसकी हत्या करने के आरोप में 22 वर्षीय युवक को बुधवार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि बच्ची का शव आरोपी हरेंद्र के घर से बरामद हुआ है।

यह बच्ची जिले के अनूपशहर थानाक्षेत्र के तहत आने वाली सियोर बांगड़ गांव से गत 25 फरवरी को लापता हो गई थी।

बुलन्दशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सन्तोष कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची की पिता ने पुलिस को दी तहरीर में अपनी बेटी के लापता होने के मामले में हरेन्द्र नामक युवक पर शक जताया था।

उन्होंने बताया कि इसी आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू की और हरेन्द्र के मकान में एक गड्ढे में से बच्ची का शव बरामद किया।

उन्होंने बताया कि मृतका हरेन्द्र के घर पर लगे नल पर पानी पीने गई थी तभी हरेन्द्र ने दुष्कर्म की नीयत से उसे पकड़ लिया लेकिन बच्ची के शोर मचाने पर हरेन्द्र ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को घर के आंगन में दफन कर दिया।

एसएसपी ने बताया कि हरेन्द्र को आज सुबह पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के शिमला से गिरफ्तार कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?