लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ की तस्वीर लगा कर पिंडदान करने के मामले मे युवक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 9, 2021 15:07 IST

Open in App

बलिया, नौ मार्च उत्तर प्रदेश के गंगा नदी के तट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर लगाकर पिंडदान करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक युवक को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया कि रेवती थाना क्षेत्र के दलछपरा ग्राम के सुधाकर मिश्र सहित पांच ब्राम्हणों ने मंगलवार को शिकायत दर्ज करायी कि उनके ही गांव के रहने वाले बृजेश यादव ने उन लोगों को झांसा देकर आज तड़के गंगा नदी के पचरुखिया घाट पर ले गया ।

उन्होंने बताया कि गंगा घाट पर बृजेश ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर लगाकर पिंडदान किया । उन्होंने बताया कि बृजेश ने इस पूरे कार्यक्रम का वीडियो भी बनाया तथा उसे सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर वायरल कर दिया, जहां उसने दावा किया कि वह सपा का नेता है ।

यादव ने बताया कि पुलिस ने इस शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये बृजेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो