लाइव न्यूज़ :

जबलपुर में चार साल की बालिका से बलात्कार की कोशिश करने वाला युवक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 29, 2021 20:57 IST

Open in App

जबलपुर, 29 दिसंबर मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में इंजीनियरिंग के 21 वर्षीय एक छात्र को चार साल की बालिका के साथ बलात्कार के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) तुषार सिंह ने बताया कि घटना सोमवार को शहर के विजयनगर इलाके में हुई ।

उन्होंने बताया कि शहर के एक निजी कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र ने घर के बाहर खेल रही बालिका को बहलाकर अपने कमरे में बुला लिया इसके बाद उसने कथित तौर पर बालिका के साथ बलात्कार करने का प्रयास किया, लेकिन जब बालिका रोने लगी तो छात्र ने डर कर बच्ची को उसके घर छोड़ दिया।

अधिकारी ने बताया कि लड़की ने बाद में अपने परिवार के लोगों को आपबीती सुनाई। इसके बाद मंगलवार को छात्र के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी छात्र को भादंवि और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र