लाइव न्यूज़ :

एक लाख रुपये ले कर दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा युवक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 13, 2021 15:22 IST

Open in App

नोएडा, 13 अगस्त जिले के थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के सेक्टर 62 स्थित आईजोन डिजिटल टेक्नोलॉजी नामक संस्थान में हो रही एसएससी (क्लर्क) की परीक्षा में, एक लाख रुपये ले कर दूसरे प्रतिभागी की जगह परीक्षा दे रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

थाना सेक्टर 58 के थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि सेक्टर 62 स्थित आईजोन डिजिटल टेक्नोलॉजी नामक संस्थान में एसएससी की परीक्षा चल रही थी। बृहस्पतिवार को हरियाणा के झज्जर निवासी दीपक की जगह पर मुर्तजा पुत्र कौशल, निवासी रमाडा, जनपद शामली परीक्षा दे रहा था। उन्होंने बताया कि इस मामले में अधिवक्ता पवन कुमार डबास ने थाना सेक्टर 39 में मुकदमा दर्ज कराया है।

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी मुर्तजा को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी पुलिस को बताया है कि उसकी दीपक से दिल्ली में कोचिंग के दौरान मुलाकात हुई थी। वह एक लाख रुपये लेकर दीपक की जगह परीक्षा दे रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच