नोएडा में बाइक पर स्टंट कर रहा युवक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 1, 2021 22:09 IST2021-07-01T22:09:07+5:302021-07-01T22:09:07+5:30

Youth arrested for stunting on bike in Noida | नोएडा में बाइक पर स्टंट कर रहा युवक गिरफ्तार

नोएडा में बाइक पर स्टंट कर रहा युवक गिरफ्तार

नोएडा, एक जुलाई गौतमबुद्धनगर के सेक्टर- 10 में बाइक पर स्टंट कर रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी की बाइक पर स्टंट करते हुए किसी ने वीडियो बना ली थी तथा उसे ट्वीट कर दिया था।

थाना सेक्टर- 20 के प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि एक व्यक्ति ने ट्विटर पर ट्वीट किया कि अरुण नामक युवक सेक्टर- 10 में पल्सर बाइक से स्टंट कर रहा है, जिससे आम लोगों की जान को खतरा है।

उन्होंने बताया कि ट्विटर पर चले वीडियो के आधार पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर अरुण को गिरफ्तार कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Youth arrested for stunting on bike in Noida

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे