लाइव न्यूज़ :

दक्षिण पूर्वी दिल्ली में दुकानदार से लूटपाट में शामिल युवक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 28, 2020 17:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर दक्षिण पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में 200 रुपए के छुट्टे कराने के बहाने दुकान में घुस दुकानदार को लूटने के आरोप में 23 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान विशाल के रूप में की गई है, जो जैतपुर के सौरभ विहार का निवासी है।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, विशाल और उसका सहयोगी तुगलकाबाद गांव में शंभू कुमार की किराने की दुकान पर शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आए और 200 रुपए के नोट के बदले छुट्टे पैसे मांगे।

उन्होंने बताया कि कुमार ने उन्हें 100 रुपए के दो नोट दिए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पैसे लेने के बाद एक व्यक्ति ने कुमार को पीछे से पकड़ लिया और धारदार हथियार दिखाकर उसे डराया, जबकि दूसरे व्यक्ति ने उसके पास मौजूद करीब 8,000-9,000 रुपए की नकदी छीन ली।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) आर पी मीणा ने कहा, ‘‘पुलिस ने आरोपियों के सभी ठिकानों पर छापा मारा और जैतपुर के लव कुश चौक से विशाल को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक मोबाइल फोन और 4,100 रुपए नकद बरामद किए गए।’’

पुलिस ने बताया कि उसके साथी रॉकी को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो