लाइव न्यूज़ :

नोएडा में किशोरी से बलात्कार करने का आरोपी युवक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 3, 2020 16:46 IST

Open in App

नोएडा, तीन दिसंबर नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर से एक किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा करने वाले और कई दिन तक उससे बलात्कार करने के आरोपी युवक को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को उसके चंगुल से मुक्त करा लिया है।

थाना फेस- 3 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार दीक्षित ने बताया, ‘‘आरोपी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने थाना क्षेत्र के सेक्टर 64 में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी को 19 अक्टूबर को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया था।’’

उन्होंने बताया, ‘‘घटना की जांच कर रही पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक सूचना के आधार पर किशोरी को अगवा करने वाले सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पता चला है कि आरोपी ने किशोरी से कई दिनों तक बलात्कार किया। जांच में बलात्कार की पुष्टि हुई है।’’

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां