लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में शादी का झांसा देकर बलात्कार करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 15, 2021 21:03 IST

Open in App

बरहामपुर (ओडिशा), 15 नवंबर शादी का झांसा देकर 21 वर्षीय युवती के साथ कथित रूप से बलात्कार करने और जबरन उसका गर्भपात कराने के आरोप में एक युवक को गंजाम जिले से गिरफ्तार किया गया है।

अक्सा थाने के प्रभारी पी. के. साहू ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर 22 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

युवती ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 2019 से अभी तक विवाह का वादा करके युवक ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया।

महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी ने इस साल की शुरुआत में नदी किनारे झाड़ियों में भी उसके साथ बलात्कार किया।

शिकायत के अनुसार, महिला के गर्भवती होने पर आरोपी ने जबरन उसका गर्भपात कराया और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

साहू ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि आरोपी और पीड़िता की मेडिकल जांच करायी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए