कर्नाटक में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार
By भाषा | Updated: November 5, 2021 11:44 IST2021-11-05T11:44:19+5:302021-11-05T11:44:19+5:30

कर्नाटक में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार
मेंगलुरु, पांच नवंबर कर्नाटक में दक्षिण कन्नड़ जिले के बेलथांगडी तालुक में एक नाबालिग लड़की के साथ बार-बार दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी की पहचान ऑटोरिक्शा चालक नौफल के रूप में हुई है। नौफल ने 2018 में पीड़िता से दोस्ती की और उसका मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद जब नाबालिग के परिजन घर पर नहीं होते थे, तब वह उसके घर जाता था।
ऐसा आरोप है कि युवक ने पीड़िता के साथ अपने अंतरंग क्षणों के वीडियो भी बना लिए थे और उसे वह धमकी देकर प्राय: उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था।
नाबालिग लड़की ने यह पूरे मामले के बारे में अपने माता-पिता को बताया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ बाल यौन संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।