लाइव न्यूज़ :

बलिया में युवती को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 22, 2021 21:46 IST

Open in App

बलिया (उप्र) 22 जून बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र में एक युवती से पिछले तीन साल से कथित रूप से दुष्कर्म करने वाले युवक को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

सुखपुरा थाना के प्रभारी गगन राज सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत पर कल रात सुखपुरा कस्बे के रहने वाले शाहनवाज उर्फ शहनाज उर्फ लपन (23) के विरुद्ध बलात्‍कार और मारपीट की धमकी समेत सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया। उन्होंने युवती की शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि शाहनवाज ने युवती का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था तथा इसके जरिये दबाव बनाकर पिछले तीन साल से बलात्कार कर रहा था। आरोपी दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखने वाली युवती से मारपीट करने के साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था।

उन्होंने बताया कि आरोपी को थाना क्षेत्र के पचखोरा चौराहे से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि युवती को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस