लाइव न्यूज़ :

दलित युवती से बलात्कार का आरोपी युवक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 18, 2021 21:04 IST

Open in App

भदोही (उत्तर प्रदेश), 18 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के ज्ञानपुर इलाके में एक दलित युवती के साथ कथित रूप से बलात्कार के आरोप में सोमवार को एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से यहां बताया कि ज्ञानपुर थाने के मिल्की गांव निवासी राज कुमार यादव (30) पिछले अगस्त माह में एक अन्य गांव की 20 वर्षीय युवती को बहकाकर ले गया और उसके साथ कई बार बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि इस मामले राजकुमार की पत्नी और परिजन भी उसके गायब होने से परेशान थे। पुलिस ने बताया कि इस मामले में युवती के पिता ने गत 17 अगस्त को मुकदमा दर्ज कराया था।

सूत्रों ने बताया कि आरोपी राजकुमार यादव के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर दोनों की बरामदगी के लिए कई जगह दबिश दी गयी। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के परिजनों को कई बार धमकी भी दी।

उन्होंने बताया कि आज एक सूचना पर हॉस्टल चौराहे से राज कुमार यादव को गिरफ्तार कर युवती को भी एक स्थान से बरामद कर लिया गया। राज कुमार यादव को जेल भेजा गया, वहीं युवती को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र