लाइव न्यूज़ :

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 25, 2020 14:56 IST

Open in App

फतेहपुर (उप्र), 25 दिसंबर उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में शुक्रवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

गाजीपुर थाने के कार्यवाहक प्रभारी आर.बी. सिंह ने बताया, "प्रथमदृष्टया यह प्रेम प्रसंग का मामला प्रतीत होता है।"

उन्होंने बताया, "बृहस्पतिवार की शाम डड़ीवा गांव के रहने वाले युवक विक्रम सिंह (28) के खिलाफ 22 साल की युवती ने शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने और अंतिम बार पांच दिसंबर को दुष्कर्म किये जाने की शिकायत दर्ज करवाई है।’’

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में संबंधित धाराओं में मामला दर्जकर आरोपी को आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है।"

सिंह ने बताया, "पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो