लाइव न्यूज़ :

सात साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में युवक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 18, 2021 18:55 IST

Open in App

फतेहपुर (उप्र), 18 अप्रैल उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले की चांदपुर थाना पुलिस ने सात साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने के आरोप में रविवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है।

चांदपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) देवीदयाल सिंह ने बताया कि एक गांव में शुक्रवार अपराह्न करीब साढ़े चार बजे सात साल की बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार किया गया, लेकिन मामले की प्राथमिकी शनिवार को दर्ज करवाई गई।

उन्होंने बताया कि बच्ची अपनी मां के साथ ननिहाल आयी थी और घटना के समय वह घर में अकेली थी, तभी पड़ोस का युवक अंकित साहू (20) उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और उसने उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया।

एसएचओ ने बताया कि परिजनों को घटना की जानकारी शनिवार सुबह हुई, जिसके बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई।

सिंह ने बताया कि रविवार को आरोपी युवक अंकित साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण करवाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIND vs SA 5th T20I: भारत ने 3-1 से जीती T20I सीरीज़, आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका को 30 रन से हराया, वरुण चक्रवर्ती ने झटके 4 विकेट

भारतचुनाव वाले तमिलनाडु में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 97 लाख नाम हटा गए

बॉलीवुड चुस्कीBetting App Case: सट्टेबाजी ऐप मामले में उरावशी रौतेला, युवराज सिंह, सोनू सूद पर ईडी की कार्रवाई

क्रिकेट4,4,4,4,4,4,4,4,4,4,6 तिलक वर्मा की 73 रनों की शानदार पारी, पांचवा टी20 मैच

भारतGujarat: एसआईआर के बाद गुजरात की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 73.7 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिका 2026ः सभी 227 सीट पर चुनाव, 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखिए पूरी सूची

भारतWeather Report 20 December: मौसम विभाग ने इन राज्यों में घने कोहरे के लिए रेड और येलो अलर्ट जारी किया

भारतहरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा, मुख्यमंत्री

भारतमध्य प्रदेश: '2047 तक प्रदेश की इकोनॉमी 2.5 ट्रिलियन डॉलर होगी', मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित

भारतBMC छोड़ सभी निकायों में सीट बंटवारा पूरा?, राज और उद्धव ठाकरे में गठजोड़, ऐलान 20-25 दिसंबर के बीच