बलात्कार के आरोप में युवक गिरफ्तार
By भाषा | Updated: March 26, 2021 14:18 IST2021-03-26T14:18:04+5:302021-03-26T14:18:04+5:30

बलात्कार के आरोप में युवक गिरफ्तार
नोएडा (उप्र),26मार्च नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।
बिसरख थाने की प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी के साथ बीती रात रोहित सिंह राजपूत ने बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच कर रही थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया , जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
उन्होंने बताया कि किशोरी को चिकित्सकीय जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।