लाइव न्यूज़ :

बलात्कार एवं धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के मामले में युवक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 20, 2021 14:36 IST

Open in App

::अतिरिक्त सामग्री के साथ रिपीट::

नोएडा, 20 मार्च उत्तर प्रदेश के नोएडा के कासना थाने में एक युवती ने एक युवक के खिलाफ धर्म छिपा कर विवाह करने का झांसा देने और कथित रूप से बलात्कार करने का आरोप लगाया है । युवती का आरोप है कि युवक अब उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहा है। इस संबंध में मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि एक कंपनी में काम करने वाली 20 साल युवती ने शुक्रवार की रात कासना थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी कि वर्ष 2020 में उसकी कंपनी में काम करने वाला एक युवक उससे मिला और बदायूं जिले के रहने वाले सोनू के रूप में अपना परिचय दिया ।

उन्होंने बताया कि शिकायत में कहा गया है कि युवक ने उसके साथ दोस्ती बढ़ायी तथा शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि जब युवती ने शादी के लिए उस पर दबाव बनाया तो युवक ने खुलासा किया कि वह हिंदू नहीं, मुस्लिम धर्म से संबंध रखता है।

वृंदा ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि युवक का नाम सोनू उर्फ फरहा फहजान है और मूल रूप से बिजनौर जनपद का रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में हरिजन उत्पीड़न, बलात्कार तथा धर्म परिवर्तन संबंधित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है । उन्होंने बताया कि पुलिस ने आज सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, इसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल