लाइव न्यूज़ :

शादी समारोह में वेटर पर बंदूक तानने और गोली चलाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 1, 2021 18:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर बाहरी दिल्ली के मुंडका में एक शादी समारोह के दौरान कथित रूप से वेटर पर बंदूक तानने और हवा में गोली चलाने के आरोप में एक 27 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि आरोपी मनीष नजफगढ़ इलाके के दिचाउ कलां गांव का रहने वाला है और प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। उन्होंने बताया कि घटना सोमवार देर रात को एक रिसॉर्ट में शादी समारोह के दौरान हुई।

रिसॉर्ट के मालिक चिराग खुराना ने बताया कि शादी की रात बिट्टू नाम के एक वेटर ने उन्हें बताया कि बाहर एक व्यक्ति खड़ा है और उसे खाना नहीं खिलाने पर गोली मारने की धमकी दे रहा है। वेटर ने यह भी बताया कि व्यक्ति ने हवा में एक गोली भी चलायी।

पुलिस ने बताया कि बाद में व्यक्ति की पहचान मनीष के रूप में हुई, जिसे खुराना और उनके कर्मचारियों ने पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के पास से एक अवैध देसी कट्टा, दो गोलियां और एक खोखा मिला।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और अन्य में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग