लाइव न्यूज़ :

भाई भाभी की हत्या करने का आरोपी युवक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 24, 2021 20:18 IST

Open in App

भदोही (उत्तर प्रदेश), 24 मई उत्तर प्रदेश में भदोही जिले में अपने भाई और भाभी की हत्या और उनके एक साल के बेटे को गंभीर रूप से ज़ख़्मी करने के आरोपी युवक को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि शहर कोतवाली इलाके के कजियाना मुहल्ला निवासी मांस कारोबारी जमील कुरैशी और उसकी पत्नी रूबी की रविवार शाम को मांस काटने वाले औजार से हत्या करने और जमील के एक साल के बेटे मोहम्मद अली को गंभीर रूप से घायल करने के आरोपी नौशाद नामक युवक को शाम को इंदिरा मिल चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

सिंह के मुताबिक, नौशाद ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि उसका बड़ा भाई जमील कुरैशी शराब पीने का आदी था और इस वजह से घर में गलत व्यवहार करता था जिसको लेकर पहले ही काफी विवाद होता रहता था। रविवार शाम को भी वह शराब के नशे में घर आया। इस पर उसकी मां ने एतराज किया तो वह झगड़ा करने लगा।

नौशाद के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर उसने घर में रखे मांस काटने के भारी औजार चापड़ से अपने भाई पर हमला कर दिया और उसकी भाभी रूबी गोद में अपने एक साल के बेटे मोहम्मद अली को लेकर बीच-बचाव करने पहुंची तो उसने उन दोनों पर भी ताबड़तोड़ वार कर दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया