महिला पर्यटकों के आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 17, 2021 14:50 IST2021-08-17T14:50:46+5:302021-08-17T14:50:46+5:30

Youth arrested for making objectionable videos of female tourists | महिला पर्यटकों के आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

महिला पर्यटकों के आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

जयपुर में पर्यटन स्थलों पर महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाले एक युवक को जयपुर के आमेर किले में रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।आरोपी की पहचान सुरेश कुमार यादव (34) के रूप में हुई है, जो स्कर्ट पहने लड़कियों युवतियों का वीडियो बनाता था। पुलिस ने बताया कि उसके फोन से करीब 200 क्लिप भी बरामद हुई हैं।पुलिस के प्रवक्ता ने बताया, “आरोपी पहले स्कर्ट पहने लड़कियों के आसपास घूमता, फिर जूतों के फीते बांधने के बहाने उनके पास बैठ जाता। इस दौरान व अपने फोन को रिकार्डिंग मोड में उन महिला पर्यटकों के आसपास रख देता और आपत्तिजनक वीडियो बनाता था।” इससे महिलाओं को पता भी नहीं चलता कि उनका वीडियो बनाया जा रहा है।रविवार को आमेर किले में सादे कपड़ों में तैनात एक महिला सिपाही को उसकी गतिविधियों पर शक हुआ। वह बार-बार जूतों के फीते बांधने का नाटक करते हुए, स्कर्ट पहने एक लड़की के पैरों के पास बैठा था। उसका मोबाइल भी ऑन था।जयपुर पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त राहुल प्रकाश के मुताबिक महल में असामाजिक तत्वों पर नजर रखने की ड्यूटी पर तैनात निर्भया दस्ते की पुलिस कांस्टेबल प्रेमलता ने आरोपी सुरेश को पकड़कर उसका मोबाइल चेक किया जिसमें एक पर्यटक का वीडियो था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Youth arrested for making objectionable videos of female tourists

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Jaipur Police