नाबालिग लड़की को अगवा कर बलात्कार करने का आरोपी युवक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 30, 2021 13:01 IST2021-10-30T13:01:36+5:302021-10-30T13:01:36+5:30

Youth arrested for kidnapping and raping minor girl | नाबालिग लड़की को अगवा कर बलात्कार करने का आरोपी युवक गिरफ्तार

नाबालिग लड़की को अगवा कर बलात्कार करने का आरोपी युवक गिरफ्तार

बलिया (उप्र), 30 अक्टूबर बलिया जिले के फेफना क्षेत्र में एक किशोरी को अगवा कर उससे बलात्कार करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि फेफना थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी को 20 अक्टूबर को उसी गांव के 22 वर्षीय युवक ने कथित रूप से अगवा कर लिया था। आरोपी अन्य समुदाय से है।

थाना प्रभारी सुनील चंद्र तिवारी ने बताया कि किशोरी के पिता की शिकायत पर गत 25 अक्टूबर को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि किशोरी का आरोप है कि युवक उसे अगवा कर महाराष्ट्र ले गया और वहां उससे बलात्कार किया। किशोरी के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता तथा यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Youth arrested for kidnapping and raping minor girl

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे