किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार
By भाषा | Updated: December 23, 2021 16:46 IST2021-12-23T16:46:42+5:302021-12-23T16:46:42+5:30

किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार
नोएडा (उप्र),23दिसंबर नोएडा थाना सेक्टर 39 क्षेत्र से एक किशोरी को अगवा कर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
थाना सेक्टर 39 के प्रभारी राजीव बालियान ने बताया कि दिल्ली के ओखला निवासी एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर 39 में 30 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी, कि उसकी नाबालिग बेटी को सुमित नामक युवक ने अगवा कर लिया है।
उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने सुमित को गिरफ्तार कर, उसके कब्जे से किशोरी को मुक्त करा लिया है।
उन्होंने बताया कि चिकित्सकीय जांच के दौरान किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।