लाइव न्यूज़ :

स्वयं को उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही बताकर युवतियों से दोस्ती करने वाला युवक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 14, 2021 13:27 IST

Open in App

नोएडा, 14 जुलाई नोएडा में थाना ईकोटेक-3 पुलिस ने बुधवार को एक युवक को गिरफ्तार किया जो स्वयं को उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही बताकर कथित तौर पर सोशल मीडिया के जरिए युवतियों से दोस्ती करता था।

थाना ईकोटेक-3 के प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार ने बताया कि एक सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधवार को कृष्णवीर पुत्र चंद्रभान सिंह निवासी ग्राम मगोर्रा थाना मगोर्रा जनपद मथुरा को गिरफ्तार किया जब वह पुलिस की वर्दी पहनकर मोटरसाइकिल पर जा रहा था।

थाना प्रभारी ने बताया कि युवक के पास से पुलिस की एक वर्दी, एक गोल टोपी जिस पर उत्तर प्रदेश पुलिस का ताज लगा है, एक बेल्ट, उत्तर प्रदेश पुलिस के 2 बैज, पुलिस का फर्जी आई कार्ड, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल जिस पर उत्तर प्रदेश पुलिस लिखा बरामद किए हैं।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है और अपने आप को पुलिसकर्मी बताकर युवतियों से सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती करता है। उन्होंने बताया कि पुलिस को शक है कि उक्त आरोपी ने कई युवतियों को अपने जाल में फंसा कर उनका यौन शोषण किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!