लाइव न्यूज़ :

कोरोना कर्फ्यू के दौरान इजराइल विरोधी प्रदर्शन करने के लिए गिरफ्तार युवाओं को रिहा किया गया

By भाषा | Updated: May 16, 2021 22:18 IST

Open in App

श्रीनगर, 16 मई कोरोना कर्फ्यू के दौरान यहां इजरायल विरोधी प्रदर्शन करने के आरोप में हिरासत में लिए जाने के एक दिन बाद पुलिस ने रविवार को एक कलाकार समेत 17 युवाओं को रिहा कर दिया।

फलस्तीन समर्थक भित्तिचित्र पेंट करने वाले कलाकार मुदसिर गुल 20 व्यक्तियों में शामिल थे, जिन्हें पुलिस ने शहर के पदशाही बाग इलाके में शनिवार को हिरासत में लिया था।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘सत्रह लड़कों को परामर्श के बाद सामुदायिक बॉन्ड के माध्यम से परिवारों को सौंप दिया गया। उन्होंने कोरोना कर्फ्यू के दौरान विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51 का उल्लंघन किया था।’’

अधिकारी ने कहा कि युवाओं को भटकने से रोकने के लिए परिवारों को शामिल करना जरूरी है।

बत्तीस वर्षीय गुल ने एक रोती हुई महिला का चेहरा बनाया था, जिसका सिर फलस्तीन के झंडे में लिपटा हुआ था।

गुल के बड़े भाई समीउल्लाह राथेर ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘उन्हें रविवार शाम को रिहा किया गया और वह अपने घर पहुंच गये हैं।’’

गुल की मां ने कहा कि कुछ स्थानीय युवक उनके घर आए और उन्हें एक भित्तिचित्र बनाने के लिए कहा।

गुल की मां ने कहा कि उनके बेटे ने पहले तो भित्तिचित्र बनाने से इनकार किया, लेकिन युवाओं ने उन्हें आश्वस्त किया कि यह केवल फलस्तीन के लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए प्रदर्शन है और इसमें भारत के खिलाफ कुछ भी नहीं होगा।

शनिवार को, पुलिस ने गुल को हिरासत में ले लिया और उन्हें ले जाने से पहले उनसे भित्तिचित्रों को विरूपित कराया।

युवाओं की गिरफ्तारी पर पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती और हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के नरमपंथी धड़े के नेता मीरवाइज उमर फारुक ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब