लाइव न्यूज़ :

ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में युवक और दो बच्चों की मौत

By भाषा | Updated: February 24, 2021 01:37 IST

Open in App

सीवान, 23 फरवरी बिहार में सीवान जिले के सराय पुलिस चौकी अंतर्गत चमड़ा मंडी के समीप मंगलवार को ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि एक महिला घायल हो गयी।

मृतकों में पडोसी सारण जिले के मशरख थाना अंतर्गत मगुरहां गांव निवासी रेहान आलम (17), मुस्कान (8)और फैयाज (5) शामिल हैं। तीनों मृतक आपस में मामा, भांजा और भांजी हैं।

इस हादसे में घायल शबाना खातून को इलाज के लिए जिला सदर अस्पताल भेजा गया है।

इस हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने करीब दो घंटे तक सड़क जाम किए रखा जो कि सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी रमेंद्र कुमार द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद मामला शांत हुआ।

हादसे के बाद ट्रक चालक अपने वाहन को लेकर भागने लगा लेकिन स्थानीय लोगों ने वाहन को हरदिया मोड़ के समीप रोक लिया। हालांकि, ट्रक चालक अपने वाहन को छोडकर फरार हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?