लाइव न्यूज़ :

पत्नी के आरोप के बाद युवक एवं उसके माता पिता ने आत्महत्या की

By भाषा | Updated: September 30, 2021 21:59 IST

Open in App

सोनीपत (हरियाणा) ,30 सितम्बर शहर की महावीर कालोनी में बहू द्वारा पुलिस में दहेज उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराये जाने के बाद एक परिवार के तीन सदस्यों ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा कर आत्महत्या कर ली।

उनके रिश्तेदार अनिल ने बताया कि उनके भाई दिनेश के बेटे अंकित का अपनी पत्नी के साथ काफी समय से मनमुटाव चल रहा था और हालात इतने बिगड़ गए की कई बार दोनों पति पत्नी में समझौता करवाने के बाद भी उनके बीच झगड़ा नहीं रुका।

अनिल ने कहा कि अंकित और उसके पिता दिनेश तथा उसकी माँ बृजेश के खिलाफ बुधवार को बहू डॉली ने थाने में दहेज उत्पीडऩ की शिकायत की थी और तीनों को थाने में बुला कर पूछताछ की गयी थी । अनिल ने आरोप लगाया कि अंकित और परिवार को कथित रूप से बेइज्जत किया गया और पूरे परिवार को इतना मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया कि तीनों ने आज सुबह कथित रूप से जहर खा लिया।

पुलिस के जांच अधिकारी चाँद सिंह ने बताया कि डॉली ने अंकित, उसके पिता दिनेश और मां ब्रिजेश के खिलाफ बुधवार को थाने में दहेज उत्पीडऩ की शिकायत की थी। सिंह के अनुसार डॉली ने उन पर उसे प्रताडि़त करने का आरोप लगाया था जिसके बाद पुलिस ने बुधवार को ही जांच-पड़ताल के लिए तीनों को थाने में बुलाया था। इस दौरान डॉली के भाई और अन्य परिजन भी मौजूद थे।

चाँद सिंह ने बताया कि दिनेश के भाई अनिल की शिकायत पर अंकित की पत्नी डॉली, उसकी मां मधु, उसके पिता सुरेश, उसके भाई सचिन एवं अमित सहित एक अन्य व्यक्ति राजू पर भादंसं की विभिन्न धाराओं सहित मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर